Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एमएस धोनी फिर बने चेन्नई के कप्तान, पूरे सीजन संभालेंगे कमान

आईपीएल 2025 के बीच अचानक एक बार फिर धोनी को चेन्नई की कप्तानी मिल गई है. चेन्नई को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी करीब डेढ़ सीजन के बाद फिर से टीम के कप्तान के रूप में लौट रहे हैं.

10 Apr 2025

एमएस धोनी फिर बने चेन्नई के कप्तान, पूरे सीजन संभालेंगे कमान

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं. आईपीएल 2025 के बीच अचानक एक बार फिर धोनी को चेन्नई की कप्तानी मिल गई है. चेन्नई को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी करीब डेढ़ सीजन के बाद फिर से टीम के कप्तान के रूप में लौट रहे हैं. इसकी वजह नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की चोट है, जो अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. इसके साथ ही धोनी के टूर्नामेंट के बीच से ही रिटायर होने की अटकलों और अफवाहों पर भी अब विराम लग गया है.

आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये खबर अहम मैच से ठीक पहले आई है. शुक्रवार 11 अप्रैल को चेन्नई का छठा मैच होना है और उससे एक दिन पहले ही टीम में ये बड़ा बदलाव हुआ है. जानकारी के मुताबिक, कप्तानी में ये बदलाव ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में चोट है. कप्तान और स्टार बल्लेबाज गायकवाड़ को टीम के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोहनी में चोट लग गई थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने अगले 2 मैच भी खेले लेकिन अब उनकी कोहनी में फ्रेक्चर पाया गया है, जिसके चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

इससे पहले भी धोनी के कप्तान बनने की अटकलें लगाई गई थीं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 अप्रैल को चेन्नई में हुए मुकाबले से पहले भी गायकवाड़ की फिटनेस सवालों के घेरे में थी और माना जा रहा था कि वो उस मुकाबले से बाहर होंगे. ऐसे में धोनी की कप्तान के तौर पर वापसी तय मानी जा रही थी. मगर गायकवाड़ ने वो मैच खेला और उसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मैदान पर उतरे. मगर इन दोनों ही मुकाबलों में वो सिर्फ 6 रन ही बना सके, जिससे ये साफ नजर आता है कि वो शायद पूरी तरह फिट नहीं थे.

मगर अब गायकवाड़ के बाहर होने के बाद स्वाभाविक तौर पर टीम ने धोनी को ही फिर से कप्तान बनाने का फैसला किया, जो इस वक्त चेन्नई की जरूरत भी नजर आ रही है. टीम की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही है और पहले मैच में मिली जीत के बाद से ही लगातार शिकस्त ही मिल रही है. अभी तक 5 मैच खेल चुकी चेन्नई ने लगातार 4 मुकाबलों में हार झेली है और सिर्फ 2 पॉइंट्स के साथ टीम 9वें स्थान पर है. अब नजरें धोनी पर रहेंगी, जिन्होंने इससे पहले 2022 सीजन में भी बीच में ही कमान संभाली थी. तब रवींद्र जडेजा टीम के कप्तान बने थे लेकिन लगातार हार के बाद उन्हें हटाकर फिर धोनी ने बागडोर संभाल ली थी और अगले सीजन में चेन्नई को चैंपियन बनाया था.

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एमएस धोनी फिर बने चेन्नई के कप्तान, पूरे सीजन संभालेंगे कमान
आईपीएल 2025 के बीच अचानक एक बार फिर धोनी को चेन्नई की कप्तानी मिल गई है. चेन्नई को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी करीब डेढ़ सीजन के बाद फिर से टीम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News